
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- गाजियाबाद : नया थाना...
गाजियाबाद
गाजियाबाद : नया थाना बनाए जाने से पूर्व SSP मुनिराज ने क्रॉसिंग रिपब्लिक का किया निरीक्षण
Arun Mishra
11 Oct 2022 7:41 PM IST

x
मालूम हो कि शासन स्तर से हाल ही में विजय नगर थाने से काटकर क्रॉसिंग रिपब्लिक में नया थाना बनाए जाने को मंजूरी दी गई।
गाजियाबाद। एसएसपी मुनिराज ने आज यानि मंगलवार को विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस चौकी जिसे नया थाना बनाए जाने का प्रस्ताव है का एसपी तृतीय के साथ निरीक्षण किया।
एसएसपी ने वहां की भौगोलिक स्थिति के बारे में भी मौजूद पुलिस कर्मियों से जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। नया थाना बनाए जाने के लिए हवालात, बैरक मालखाना पीने के पानी, स्नान घर, बाथरूम आदि का निरीक्षण किया।
मालूम हो कि शासन स्तर से हाल ही में विजय नगर थाने से काटकर क्रॉसिंग रिपब्लिक में नया थाना बनाए जाने को मंजूरी दी गई।
थाने में स्टाफ रखने वाले की व्यवस्था को परखने के लिए एसएसपी ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस चौकी का जायजा लिया। साथ में चौकी इंचार्ज भी थे
Next Story