गाजियाबाद

भारतीय किसान यूनियन के गाजीपुर बॉर्डर (किसान क्रांति गेट) पर किया हवन

Shiv Kumar Mishra
2 Oct 2023 2:03 PM GMT
भारतीय किसान यूनियन के गाजीपुर बॉर्डर (किसान क्रांति गेट) पर किया हवन
x
किसान क्रांति गेट पर किसानों ने हवन कार्यक्रम किया इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

गाजियाबाद (अरुण चंद्रा) : आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर किसान क्रांति गेट पर किसानों ने हवन कार्यक्रम किया इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

हवन कर रहे किसानों ने बताया की आज ही के दिन 2 अक्टूबर को 2018 में किसान क्रांति यात्रा हरिद्वार से चलकर गांधी जी की समाधि पर दिल्ली में जानी थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने यात्रा में शामिल किसानों के साथ में बर्बरतापूर्ण व्यवहार करते हुए,लाठी चार्ज आशु गैस के गोले आदि का प्रयोग किया। सर्वसम्मति से उसी दिन घोषणा की गई थी और गाजीपुर बॉर्डर का नाम बदलकर किसान क्रांति गेट रख दिया गया। और तभी से इस दिन को याद करने के लिए, किसान यहां किसान क्रांति गेट पर आते हैं, और हवन आदि प्रोग्राम करते हैं।

Next Story