गाजियाबाद

गाजियाबाद के वसुंधरा में नहीं थम रहा अवैध निर्माण

Shiv Kumar Mishra
7 Jun 2023 5:34 AM GMT
गाजियाबाद के वसुंधरा में नहीं थम रहा अवैध निर्माण
x
अधिकारियों से लगातार की जा रही शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य जारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में आवास विकास परिषद की वसुंधरा जोन में अवैध निर्माण थमने का नाम नहीं ले रहा है। आवास विकास परिषद ने पिछले सप्ताह को अवैध निर्माण कराने के आरोप में वसुंधरा सेक्टर 14 में दो महिलाओं समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।

आवास विकास परिषद के अवर अभियंता योगेंद्र कुमार गुप्ता ने वसुंधरा सेक्टर 14 में भूखंड संख्या 639 के आवंटी दिनेश चंद्र शुक्ला व मधु शुक्ला, भूखंड संख्या 391 के आवंटी अजय कुमार श्रीवास्तव व लक्ष्मी श्रीवास्तव और सेक्टर 14 भूखंड संख्या 479 के आवंटी सीपी सिंह, सेक्टर 14 भूखंड संख्या 404 के आवंटी श्री त्रिलोक नाथ, सेक्टर 14 भूकंड संख्या 363 के आवंटी कीर्ति पूजा और माला देवी जोकि अवैध निर्माण करा रही हैं। उनके खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। केस दर्ज कराया है।

अवैध निर्माण का सिलसिला यहीं नहीं रुकता यह तो केवल सेक्टर 14 के मामले है। वसुंधरा के सेक्टर 4बी 1105 में क्या जा रहा है अवैध निर्माण आवास विकास परिषद द्वारा भूखंड संख्या 1105 के आवंटी जितेंद्र करा रहे हैं अवैध निर्माण।

अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण रुकवा दिया गया। लेकिन बाद मे चोरी छुपे अवैध निर्माण किया जाने लगा। परिषद द्वारा नोटिस भी दिया गया लेकिन अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं लिया जिसके बाद इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यहां भी हो रहे अवैध निर्माण

• सेक्टर 4B 1105 में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध निर्माण

• सेक्टर 3 भूखंड संख्या 947

• वसुंधरा सेक्टर 3 भूखंड संख्या 1166

• सेक्टर 3 भूखंड संख्या 1055

• सेक्टर 3 भूखंड संख्या 306

• सेक्टर 3 भूखंड संख्या 1233

• सेक्टर 3 भूखंड संख्या 1318

• सेक्टर 3 भूखंड संख्या 661

• वसुंधरा सेक्टर 1 भूखंड संख्या 295,301,489,B5

• वसुंधरा सेक्टर 5 भूखंड संख्या 1505

• वसुंधरा सेक्टर 4B1105

• वसुंधरा सेक्टर 2B 359,669 में भी लगातार किया जा रहा अवैध निर्माण ।

• वसुंधरा सेक्टर 1, 489 में होता हुआ अवैध निर्माण

• वसुंधरा के सेक्टर 5 1505 में भी हो रहा धड़ल्ले से अवैध निर्माण जिस पर आवास विकास परिषद आंख मूंद कर बैठा है।

स्थानीय लोगों के भी द्वारा की जा चुकी है शिकायत

आवास विकास परिषद के वसुंधरा के लोग अवैध निर्माण से बहुत ज्यादा परेशान हैं। वह आवास विकास परिषद से लगातार इसकी शिकायत भी कर रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी है।

अवैध निर्मांड पर कार्यवाही करने को अधिशाषी अभियंताओं को निर्देश दिआ है . लापरवाही बरतने वालो पर कार्यवाही की जाएगी

राकेश चंद्रा, अधीक्षक अभियंता , आवास विकास परिषद्


Next Story