गाजियाबाद

अदालत परिसर में घुसा तेंदुआ, 10 से भी ज्यादा लोगों को किया घायल

Anshika
12 Feb 2023 10:04 AM GMT
अदालत परिसर में घुसा तेंदुआ, 10 से भी ज्यादा लोगों को किया घायल
x
गाजियाबाद के जिला अदालत में घुसा तेंदुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने चार घंटे की मेहनत के बाद उत्पात मचाते तेंदुए को पकड़ा।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जिला अदालत में एक तेंदुए ने काफी उत्पात मचाया। जिसके बाद उसने कम से कम 10 लोगों को घायल कर दिया। सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि तेंदुआ को गाजियाबाद जिला अदालत परिसर में मंगलवार घुसा था, लेकिन बुधवार को लोगों ने उसे अदालत के गलियारों में टहलते हुए देखा था।



तेंदुए के हमले से घायल हुए तीन भाइयों ने बताया कि वे दूसरी मंजिल पर थे। तभी उन्होंने देखा कि उनके ठीक सामने तेंदुआ खड़ा हुआ है। आगे उन्होने कहा कि "हम दंग रह गए। इसने हम तीनों पर हमला किया और नीचे भाग गया। " इसके बाद गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सचिव नितिन यादव ने बताया कि वह लिफ्ट के पास खड़े थे तभी तेंदुए ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा, "तीसरी मंजिल पर दो वकीलों पर हमला करने के बाद, तेंदुआ निचली मंजिल पर कूद गया और कुछ और लोगों पर हमला कर दिया।" जिसके बाद "हमने सबसे पहला काम यह किया कि ग्राउंड फ्लोर पर सीजेएम की अदालत में ढहने वाले गेट को बंद कर दिया। चूंकि जानवर डरा हुआ था, इसलिए दूसरी सीढ़ी का इस्तेमाल कर रहे लोगों ने फर्नीचर और जाल लगाकर उसके भागने के रास्ते को पहली मंजिल से रोक दिया था।'

वन अधिकारियों को सूचित किए जाने के बाद, वे तुरंत अदालत पहुंचे और उन्हें बताया गया कि तेंदुआ सीढ़ियों के नीचे बैठा था, जहां पर प्रवेश और निकास द्वार बंद थे। वन संरक्षक एके गुप्ता ने बताया कि, "अंधेरा होने की वजह से हम तेंदुए को नहीं देख सके, इसलिए हमने मेरठ मंडल कार्यालय से संपर्क किया, जिसने ट्रैंक्विलाइज़र गन से लैस एक टीम को भेजा।" जिसके बाद वन्यजीव अधिकारियों ने ट्रैंक्विलाइज़र बंदूक से गोली चलाने के बाद तेंदुए को पकड़ा। वनजीव के अधिकारियों ने बताया है कि तेंदुए को भी कई चोटें भी आई हैं, जिसका इलाज वन विभाग के पशु चिकित्सक एंटीबायोटिक्स और मल्टीविटामिन से कर रहे हैं।



आपको बता दे कि गाजियाबाद जिला और सत्र न्यायालय में 52 कोर्ट रूम हैं और लगभग 10,000 लोग रोजाना यहां कोर्ट आते हैं।

Next Story