गाजियाबाद

गाजियाबाद में बड़ा हादसा, श्मशान घाट में छत गिरने से 18 की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर

Arun Mishra
3 Jan 2021 10:56 AM GMT
गाजियाबाद में बड़ा हादसा, श्मशान घाट में छत गिरने से 18 की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर
x
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया।

गाजियाबाद : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोग लोगों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए। दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत की हो गई है। अब तक एमएमजी अस्पताल में 18 लोगों के शव आ चुके हैं।

आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी फल विक्रेता जयराम (उम्र करीब-65) की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए जमा हुए थे।

इसी दौरान ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ढाई माह पहले झोपड़ी नुमा गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील हो गई।

मुरादनगर में हुआ बड़े हादसे की गूंज पूरे जिले में पहुंचने से आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बता दे कि आज दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही हो रही लगातार बारिश के चलते ये श्मशान घाट का लेंटर गिरने का कारण बताया जा रहा है।

मुरादनगर इलाके के शमशान घाट परिसर में रविवार की दोपहर गैलरी की छत गिरने से अचानक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे करीब 40 लोग दब गए और 18 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसे में दर्जनों लोग मलबे के नीचे दब गए वहीं सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स में एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोगों को बाहर भी निकाला गया है जिसमें से कई लोगों की मौत भी हो गई है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी और डीएम एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

वहीं अभी अभी अनीता सी मेश्राम, डिविजनल कमिश्नर, मेरठ, मुरादनगर की घटना पर कहा कि मुरादनगर में शेड गिरने से इसमें फंसे 38 लोगों को निकाला गया है। अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी लोगों का इलाज़ अस्पताल में चल रहा है। जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.


Next Story