गाजियाबाद

गाजियाबाद : कनावनी गांव में पुलिस की मुस्तैदी के चलते सकुशल मनी बकरीद

Arun Mishra
23 Aug 2018 6:40 AM GMT
गाजियाबाद : कनावनी गांव में पुलिस की मुस्तैदी के चलते सकुशल मनी बकरीद
x
इंदिरापुरम के कनावनी गांव में सकुशल ईद कराना प्रशासन के लिए चौनौती थी।

गाजियाबाद : कुर्बानी का पर्व बकरीद बुधवार को जिले भर में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इंदिरापुरम के कनावनी गांव में सकुशल ईद कराना प्रशासन के लिए चौनौती थी। जिसे पुलिस ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैदी के साथ निभाया और कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने दी। ईद-उल-जुहा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

जिले में मौके पर ईदगाहों तथा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ही बकरों के कुर्बानी की रस्म निभाई गई। इस मौके पर हमारे रिपोर्टर ने सीओ इंदिरापुरम से बात की आप भी सुनिए -



इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाले सेवइयों की दावतों का भी सिलसिला शुरू हो गया।

रिपोर्ट : राम अवध भगत

Next Story