
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- 74वें गणतंत्रदिवस के...
74वें गणतंत्रदिवस के शुभ अवसर कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को मंत्री जनरल वी के सिंह ने पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह(रजत) ने किया सम्मानित

गाजियाबाद: भारत के गौरव एवं अस्मिता के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व 74वें गणतंत्रदिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन्स में कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में मुख्य अतिथि जनरल (डा0) विजय कुमार सिंह, केंद्रीय राज्य मन्त्री भारत सरकार द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
मुख्य अतिथि व पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया व परेड द्वारा मंच से गुजर कर व हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी । सलामी के दौरान फायर सर्विस द्वारा फायर टेंडर की मदद से तिरंगा बनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनरल (डा0) विजय कुमार सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद अजय कुमार मिश्र को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह(रजत) प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं दी गयी।
निपुण अग्रवाल डीसीपी नगर जोन को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर),प्रथम परेड कमांडर निमिष पाटिल व अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर शुभकामनाएं दी गयी।