गाजियाबाद

आचार्य प्रमोद कृष्णम के नेतृत्व में निकलेगी पूरे प्रदेश में परशुराम यात्रा, ब्राह्मणों ने भरी ज़ूम मीटिंग में हुंकार

Shiv Kumar Mishra
23 Aug 2020 2:08 PM GMT
आचार्य प्रमोद कृष्णम के नेतृत्व में निकलेगी पूरे प्रदेश में परशुराम यात्रा, ब्राह्मणों ने भरी ज़ूम मीटिंग में हुंकार
x
सभी राजनैतिक दलों को एक प्रस्ताव भेजकर यह मांग की जाएगी कि उ.प्र. के होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार ब्राह्मण होना चाहिए।

ब्राह्मण जनजागरण को लेकर आज 108 ब्राह्मणों के साथ जूम ऐप्प पर एक वर्चुअल मीटिंग "घर की बात" नामक संवाद चर्चा में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि पूरे प्रदेश में परशुराम रथ यात्रा निकाली जाएगी। जो प्रदेश के सभी जनपदों में होती हुई लखनऊ में एक विशाल महारैली में परिवर्तित होगी। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर एक विशाल संगठन खड़ा करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

मीटिंग को सम्बोधित करते हुए श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा कि संगठन के जो भी प्रमुख पदाधिकारी होंगे वो संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होंगे, और 2022 के विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। संगठन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ ब्राह्मण शक्ति को संगठित करने रहेगा।

सभी राजनैतिक दलों को एक प्रस्ताव भेजकर यह मांग की जाएगी कि उ.प्र. के होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार ब्राह्मण होना चाहिए। जो भी राजनैतिक दल ब्राह्मण को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत करेगा उसका समर्थन किया जाएगा।

संगठन पूरी तरह से राजनैतिक दलों की परिधि से बाहर रहेगा।

जौनपुर के आर.सी. पांडेय ने गरीब ब्राह्मण छात्रों को निःशुल्क रूप से शैक्षणिक मदद देने का का फैसला किया।

अगली बैठक रविवार दिनांक 30 अगस्त 2020 को गाज़ियाबाद में प्रस्तावित की गई।

इस मीटिंग में गौरव दीक्षित, सतीश शर्मा, देशराज शर्मा, मृणाल देव मिश्रा, उमेश चन्द्र शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, गणेश दत्त शर्मा, प्रशांत मिश्रा, सौरभ पांडेय, सत्यम मिश्रा, प्रमोद दुबे, शिवकुमार शर्मा, कृष्ण मोहन दीक्षित, विजय तिवारी, धीरेंद्र दुबे, आकाश पराशर और भी अन्य ब्राह्मण उपस्थित रहे।

Next Story