गाजियाबाद

"राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ" ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव का किया अभिनंदन

Shiv Kumar Mishra
11 Nov 2020 12:02 PM GMT
राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव का किया अभिनंदन
x

सामाजिक संस्था राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ की राष्ट्रीय कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन गाजियाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुनीश कुमार त्यागी व सचिव मनमोहन शर्मा का शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी गणों को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक जीत को न्याय में आस्था रखने वाले प्रत्येक आम व्यक्ति की जीत बताया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन त्यागी ने बधाई देते हुए कहा कि मुनीश कुमार त्यागी जी के कार्यकाल में गाजियाबाद बार कामयाबी के नये इतिहास लिखेगी।

मध्यप्रदेश प्रभारी एल एन त्यागी ने कहा कि अधिवक्ताओं का नैतिक कर्त्तव्य होता है वो प्रत्येक पीड़ित को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाएं और हमे आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि उक्त निर्वाचित बार अपने सिद्धांतों पर खरी उतरेगी।

इस अवसर पर उपस्थित, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योगेश त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनोज त्यागी, कार्यलय सचिब अंकुल त्यागी, विकास त्यागी, अदित्य त्यागी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय त्यागी, अधिवक्ता सन्दीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Next Story