गाजियाबाद

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में पानी के बहाने घर में घुसे, 3 लोगों को गोली मारी, 2 की मौत

Special Coverage News
6 Aug 2019 3:48 AM GMT
गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में पानी के बहाने घर में घुसे, 3 लोगों को गोली मारी, 2 की मौत
x
लोनी टॉनिका सिटी में वारदात, व्यापारी के घर में रात तीन बजे घुसे बदमाश, लाखों रुपये का सामान लूट कर फरार

लोनी टॉनिका सिटी में घर में डकैती करने पहुंचे बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने व्यापारी के घर को निशाना बनाया। इस दौरान देर रात वे पानी मांगने के बहाने घर में घुसे और गन पॉइंट पर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी, शोर सुन पास ही रहने वाले दो भाई वहां पहुंचे तो डकैतों ने उन्हें भी गोली मार दी।

लाखों का सामान लेकर फरार

बताया जा रहा है कि डकैत घर में रखे करीब 1.50 लाख रुपये कैश और लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

रात तीन बजे मांगा पानी

जानकारी के अनुसार मूलतः बदायूं निवासी धर्मवीर शर्मा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पिछले 9 सालों से इस इलाके में रह रहे थे। उनका किराना का कारोबार है। घर के बाहर भी एक दुकान का निर्माण करवा रहे थे। इसी के चलते वे घर के बाहर सो रहे थे। इस दौरान रात को तीन बजे दो युवक आए और पानी मांगा। धर्मवरी ने मना किया तो दोनों उन्हें बंदूक की नोक पर घर के अंदर ले गए। पीछे पीछे 4 साथी अंदर घुस गए और दो बाहर ही रुके रहे।

शोर किया तो भागे

इस दौरान धर्मवीर की पत्नी नींद से जग गई और शोर मचाने लगी। इसके बाद बदमाश वहां से भागने लगे और बचने के लिए फायर किए। उन्होंने तीन लोगों को गोली मारी, जिनमें से दो लागों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर तौर पर घायल है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story