गाजियाबाद

गाजियाबाद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का त्यागी समाज ने किया विरोध, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मांगी माफ़ी, घंटों हुआ हंगामा

Shiv Kumar Mishra
6 Aug 2023 3:53 AM GMT
गाजियाबाद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का त्यागी समाज ने किया विरोध, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मांगी माफ़ी, घंटों हुआ हंगामा
x
मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के बयान को लेकर गाजियाबाद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को विरोध का सामना करना पड़ा।

गाजियाबाद जिले से अब एक बड़ी खबर आ रही है जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप का त्यागी समाज के लोगों ने करीब दो घंटे तक घेराव किया। त्यागी समाज के लोगों ने स्वतंत्र देव सिंह एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह लोग भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बयान से खफा थे। उनका कहना था कि स्वतंत्र देव ने मुज़फ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में त्यागी समाज एवं दो अन्य समाजों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। काफी गहमागहमी के बाद त्यागी समाज के लोग वापस चले गए। जिसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक वीडियो बयान जारी करके माफ़ी मांगी है।

दरअसल प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री नरेंद्र कश्यप और संगठन के अन्य पदाधिकारी आज यहां मानसरोवर भवन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए आए थे। यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के लिए आयोजित किया गया था। इसी दौरान त्यागी समाज का प्रतिनिधिमंडल भूपेंद्र चौधरी से मिला, लेकिन बाद में त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में समाज के अनेक कार्यकर्ता मानसरोवर गेट पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया।

Next Story