गाजियाबाद

भाजपा नवीन शाहदरा मास्टर विनोद पांचाल को जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर विश्वकर्मा समाज ने दी बधाई

Shiv Kumar Mishra
7 Sep 2020 1:58 PM GMT
भाजपा नवीन शाहदरा मास्टर विनोद पांचाल को जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर विश्वकर्मा समाज ने दी बधाई
x

लोनी: भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री व विश्वकर्मा महासभा प्रदेश महासचिव कपिल पांचाल मंडल महामंत्री व विश्वकर्मा महासभा गाजियाबाद जिलाध्यक्ष अंकुश पांचाल ने भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद पांचाल के निवास स्थान पर भेट कर नवीन दायित्व के पर फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर स्वागत और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद पांचाल काफी लंबे समय से भाजपा संगठन में कार्य कर रहे हैं। विनोद पांचाल भाजपा नवीन शाहदरा दिल्ली के जिला महामंत्री रहे एवं नवीन शाहदरा दिल्ली के जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

मास्टर विनोद पांचाल के जिलाध्यक्ष बनने पर पश्चिम उत्तर प्रदेश व दिल्ली प्रदेश के युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्य रूप से समाज सेवी सुशील विश्वकर्मा समाज सेवी अमित पांचाल भाजपा सेक्टर संयोजक अजय पांचाल विश्वकर्मा महासभा जिलाध्यक्ष अंकुश पांचाल विश्वकर्मा महासभा प्रदेश महासचिव कपिल पांचाल समाज सेवी निरज पांचाल समाज सेवी रितिक पांचाल समाज सेवी कप्तान विश्वकर्मा लक्ष्मण कुमार आदि मौजूद रहे।

Next Story