गाजियाबाद

होटल के कमरे में महिला की मिली लाश, साथ आया हुआ युवक फरार

Sakshi
5 May 2022 10:42 AM GMT
होटल के कमरे में महिला की मिली लाश, साथ आया हुआ युवक फरार
x
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की एक महिला की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई है|

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की एक महिला की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई है| बजरिया क्षेत्र के एक होटल के कमरे में महिला की लाश मिली है| महिला जिस शक्श के साथ होटल आई थी वो फरार हो गया है| बता दें कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है|

महिला का शव गुरुवार सुबह होटल के कमरे में मिला। उसकी पहचान अलीगढ़ की रहने वाली प्रियंका देवी पत्नी व्यापारी सिंह के रूप में हुई है। महिला बुधवार देर रात होटल में आकर रूकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला अलीगढ़ के बाबा कालोनी, सिंधौली कोडल की रहने वाली है। वह सतीश नाम के व्यक्ति के साथ होटल आई थी। हालांकि सतीश अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

महिला के पोस्‍टमार्टम के लिए पैनल गठित कर दिया गया है। पोस्‍टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला की मौत के लिए जिम्‍मेदार शख्‍स को जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story