- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
बड़ी खबर: सरकार जल्द ही आरक्षण में वर्गीकरण व्यवस्था लागू करेंगी - मंत्री मनोज सिंहा
शिव कुमार मिश्र
14 May 2018 3:27 AM GMT
x
केंद्र सरकार जल्द ही आरक्षण में वर्गीकरण व्यवस्था लागू कर देगी. आरक्षण में वर्गीकरण व्यवस्था लागू होते ही वंचितों को भी लाभ मिल जाएगा. यह बात रेल राज्य और दूरसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर प्रवास के दौरान कही. सिन्हा ने कहा कि सरकार ने वर्गीकृत आरक्षण लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है. जल्द ही इसके लागू होने से वंचित लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा.
गाजीपुर शहर के गोराबाजार इलाके में आयोजित वनवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश में आधार को राजनैतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है. जिस पार्टी ने आधार की शुरुआत की अब वही पार्टी इसका विरोध कर रही है. जबकि सरकार ने आधार को सभी सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ दिया है, जिससे योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थी को मिल रहा है. मनोज सिन्हा ने कहा कि विपक्ष आधार को लेकर राजनीति कर रहा है जबकि विदेशी मीडिया ने भी माना है कि आधार सबसे सुरक्षित है. आधार जैसी व्यवस्था कहीं और नहीं है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार की पारदर्शी व्यवस्था और नीतियों के चलते सरकारी योजनाओं से बिचौलिए गायब हो गए हैं. उन्होंने सरकारी योजनाओं में तकनीकी पर जोर देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने लाभार्थियों के एकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर कर पिछले वित्तीय वर्ष में देश के 60 हजार करोड़ रुपए बचाए हैं. उन्होंने पिछड़े और वंचित समाज के लोगों के विकास में समाज के अन्य वर्गों से सहयोग की अपील भी की.
Next Story