गोंडा

गोंडा में दो डॉक्टरों सहित छह की बर्खास्तगी और गाजियाबाद में सस्पेंड का आदेश

Shiv Kumar Mishra
21 Dec 2022 5:39 AM GMT
गोंडा में दो डॉक्टरों सहित छह की बर्खास्तगी और गाजियाबाद में सस्पेंड का आदेश
x

लखनऊ। गोंडा और गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में शिकायतों का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित कई डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गोंडा के प्रकरण में दो डॉक्टरों सहित छह कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं।

जिला महिला चिकित्सालय गोंडा में अवैध वसूली और अव्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को मिली थी। इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने गोंडा के जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस सहित एक चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दो चिकित्सकों सहित छह कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने के आदेश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद के एमएमजी जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक के खिलाफ भी मरीजों के साथ असंवेदनशीलता और अवैध वसूली की शिकायत डिप्टी सीएम को मिली। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से दोषी चिकित्सक को निलंबित कर दिया गया है।

Next Story