गोंडा

अपनों सा मिला दुलार तो खिल उठे बुजुर्गों के चेहरे

Special Coverage News
26 Oct 2019 1:35 PM GMT
अपनों सा मिला दुलार तो खिल उठे बुजुर्गों के चेहरे
x
दीप सामाजिक संस्थान व उपकार संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पंत नगर स्थित वृ़द्धाश्रम में अपने परिवार से तिरस्कृत वृद्ध जनों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया?

गोण्डा (स्वप्निल द्विवेदी) : दीप सामाजिक संस्थान व उपकार संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पंत नगर स्थित वृ़द्धाश्रम में अपने परिवार से तिरस्कृत वृद्ध जनों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। संस्था की अध्यक्ष उर्मिला पाण्डेय ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से वृद्ध जनों के साथ होली और दीपावली का त्यौहार मनाकर उनको खुशियों में शामिल करने का प्रयास किया जाता रहा है।

इसी क्रम में इस बार भी संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पंत नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा वहां रह रहे करीब 60 महिला पुरुषों को मिठाई, फल, लाई चूरा इत्यादि वितरित किया गया।

संस्था के सदस्यों ने कई घंटे तक गीत संगीत का कार्यक्रम किया गया, जिसमें वहां रह रहे अनेक वृद्ध जनों ने खुशी-खुशी सहभागिता निभाई। परिसर में दीप जलाने का उपादान भी किया गया। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक अरविन्द कुमार सिंह, महिला वार्डन रजनी शुक्ला, डा. उमा सिंह, समाजसेवी सोनी सिंह, आकाश अग्रवाल, महिला उपनिरीक्षक अन्नपूर्णा चतुर्वेदी, मीरा अग्रवाल, मेनका सिंह, अर्चना अवस्थी, फाल्गुनी सिन्हा, तिलक राम, सोमेश मिश्र, आशीष, सुमन, अभिनव आदि मौजूद रहे।

Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story