
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोंडा में दो सपा नेता...
गोंडा में दो सपा नेता लाठी सिंह और कन्हैया पाठक की दिनदहाड़े हत्या

उत्तरप्रदेश के गोंडा से एक बड़ी खबर अ रही है. जिसमें गोली चलने से गोंडा में दो सपा नेताओं की हत्या की खबर मिल रही है। लाठी सिंह और कन्हैया पाठक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. कई गम्भीर घायल को इलाज़ के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के परास मझवार ग्राम पंचायत के पूरे संगम गांव में शुक्रवार को कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान सहित कई अन्य पर फायर झोंक दिया जिसमें सपा नेता व उनके भाई पूर्व प्रधान सहित छह लोग घायल हो गए।
सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पूर्व प्रधान देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लाठी सिंह व कन्हैया पाठक को मृत घोषित कर दिया गया। सपा नेता विजय कुमार उर्फ टिंटू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक आरके नैयर सहित पुलिसकर्मी मौजूद हैं।