गोरखपुर

डबल मर्डर से दहल गया मुख्यमंत्री का शहर गोरखपुर, बुजुर्ग महिला और नाती की हत्या से मची सनसनी

Shiv Kumar Mishra
15 Oct 2020 5:38 PM GMT
डबल मर्डर से दहल गया मुख्यमंत्री का शहर गोरखपुर, बुजुर्ग महिला और नाती की हत्या से मची सनसनी
x
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के रामजानकीनगर में रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी व 12 साल के नाती की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी मच गई. बुजुर्ग महिला और नाती का शव घर से बरामद किया गया. शहर के शाहपुर थाना के राम जानकी नगर का मामला है. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंच गए है. फ़िलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है. डबल मर्डर की वारदात में धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला-नाती की हत्या कर दी गई. परिवारिक विवाद में दोनों की हत्या हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के शाहपुर इलाके के रामजानकीनगर में रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी व 12 साल के नाती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है मगर पुलिस इसे सम्पत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है क्योंकि पति-पत्नी में बीते सात साल से अनबन चल रही थी। फिलहाल दोनों एक ही मकान में अलग-अलग रहते थे।

गुरुवार की देर शाम 8 बजे नया टोला रामजानकीनगर निवासी वीरेन्द्र सिंह की 62 वर्षीया पत्नी चंदा व 12 साल के नाती नैतिक की लाश घर में मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों का किसी तेज चाकू से गला रेता गया था। हत्या की खबर पाते ही पुलिस हरकत में आ गई। फोरेंसिक व डाग स्कवायड के साथ मौके की छानबीन की जा रही है।

रेलवे से रिटायर वीरेन्द्र सिंह व उनकी पत्नी के बीच 7 साल से अनबन चल रही थी। वीरेन्द्र सिंह ने पत्नी को घर से निकाल दिया था तो वह पचपेड़वा में किराये के मकान में रहने लगी। अभी एक हफ्ता पहले दोनों में समझौता हुआ और वीरेन्द्र ने पत्नी चंदा को मकान के तीन कमरे रहने को दे दिए थे। तब वह यहीं रहने लगींं। एक हिस्से में वीरेन्द्र सिंह अपने बेटे विशाल और बहू के साथ रहते थे जबकि पत्नी चंदा अपने नाती नैतिक के साथ। बेटी सोनी कभी-कभी आती थी तो मां के साथ ही रहती थी।

Next Story