- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखपुर
- /
- IPS कृष्ण कुमार...
IPS कृष्ण कुमार विश्नोई बने गोरखपुर के नए एसपी सिटी।
2018 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार विश्नोई गोरखपुर के नए एसपी सिटी बनाए गए है। श्री विश्नोई के साहसिक कारनामों की चर्चा महकमें में अक्सर होती है। अपराध की दुनिया का कुख्यात बदन सिंह बद्दो ऑपरेशन की कहानी हैदराबाद राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में सुनाई जाती है। बद्दो उत्तर प्रदेश पुलिस का मोस्ट वांटेड रहा है। उस पर करीब तीन दर्जन मुकदमे हैं। यूपी पुलिस ने उस पर ढाई लाख का इनाम रखा था। पिछले दो साल से फरार चल रहे बद्दो को श्री विश्नोई ने ही धूल चटाई।
8 दिसंबर को किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया था। इसी के तहत मेरठ के किसानों ने भी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंचे और अपने काम से किसानों का दिल जीत लिया, जिसके बाद किसान हाइवे पर लगा जाम खोलने के लिए मजबूर हो गये। दरअसल हैं IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई जिन्होंने आंदोलन के दौरान किसानों की भीड़ के पास गए और किसानों के पैर छूए जिसके बाद किसानों ने जाम किये हुए रोड खोल दिए। आइए आज आपको कृष्ण कुमार बिश्नोई बारे में बताते हैं।
*आइए जानते हैं कौन हैं कृष्ण कुमार बिश्नोई*
कृष्ण बिश्नोई राजस्थान के वार्मर जिले के मूल निवासी हैं। इनकी माता श्रीमती गंगा देवी और पिता का नाम सुजानाराम बिश्नोई है। कृष्ण बिश्नोई अपने 6 भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। इनके सगे भाई-बहनों में से 2 बहने डॉक्टर, 1 बहन नर्सिंग अफसर, 1 बहन पटवारी और 1 भाई है जो सोशल सिक्योरिटी में अफसर हैं। बता दें की आठवीं कक्षा में डाइट परीक्षा में अपने पूरे जिले में टॉप किया था। इसी समय उन्होंने यह ठान लिया था कि उनके जीवन का लक्ष्य आईपीएस बनना है। जोधपुर जिले के केन्द्रीय विद्यालय में 12वीं की कक्षा तक की पढ़ाई की। जिसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।
*विश्नोई को फ्रांस सरकार से मिली थी स्कॉलरशिप*
कृष्ण कुमार बिश्नोई की ग्रेजुएशन के बाद उन्हें फ्रांस सरकार की तरफ से चालीस लाख की स्कॉलरशिप मिली थी। कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विश्व के चौथी सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सटी से राष्ट्रीय सुरक्षा में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी की थी। इसके बाद इन्होंने चाइनीज स्टडी में जेएनयू से गोल्ड मेडल हासिल किया।