गोरखपुर

प्रो.केसी लाल हुए सम्मानित,साहित्य के क्षेत्र में मिला स्वर्ण पदक

Satyapal Singh Kaushik
27 Sep 2023 3:15 PM GMT
प्रो.केसी लाल हुए सम्मानित,साहित्य के क्षेत्र में मिला स्वर्ण पदक
x

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. केसी लाल को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें श्रीमानस सेवा समिति (मोहन मंदिर) अयोध्या द्वारा दिया गया। उनकी विशिष्ट रचनाओं और सहित्य में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है।

मानस सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्य शत्रुजीत सिंह और पंकज सिंह ने प्रो. केसी लाल को शाल ओढ़ाकर, स्वर्ण पदक पहनाकर, सम्मान-पत्र और मानस- मुक्तामणि पुस्तक देकर उनका सारस्वत सम्मान किया।

कुल 32 लोगों को मिला है सम्मान

श्रीमानस सेवा समिति (मोहन मंदिर) द्वारा अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव में देश की जानी-मानी और अध्यात्म, समाज, साहित्य, पत्रकारिता और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 विभूतियों को स्वर्ण व 11 विभूतियों को रजत पदक देकर सम्मानित किया गया है।

हमारे जीवन का उत्कृष्ट सम्मान: प्रो. केसी लाल

सम्मान पाकर अभिभूत प्रो. केसी लाल ने कहा कि, "यह हमारे अब तक के जीवन का उत्कृष्ट सम्मान है। श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की संस्था श्रीमानस सेवा समिति द्वारा यह जो सम्मान हमें मिला है। उसके लिए हम श्रीमानस सेवा समिति संस्था का और इस संस्था के संस्थापक और संयोजक डॉ. मनमोहन सरकार जी का आभार व्यक्त करते हैं।







Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story