हरदोई

बाढ़ से कटियारी हुई जलमग्न, देखिये तस्वीरें

Special Coverage News
1 Sep 2018 4:33 AM GMT
बाढ़ से कटियारी हुई जलमग्न, देखिये तस्वीरें
x

हरदोई सवायजपुर विधानसभा इस समय बाढ़ की चपेट में है। तकरीबन 100 से अधिक गाँवो का सम्पर्क ब्लॉक मुख्यालयों से कट चुका है। हजारो बीघे जमीन नदियों की भेंट चढ़ गई है। कई मकान कटान की जद में आये है। यह बहुत ही विषम स्थिति है।




पूरा कटियारी जलमग्न है। इस विषम परिस्थिति में तत्काल बाढ़ राहत शिविरों में भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासन को दिये है। बाढ़ में जन की हानि को बचाने के लिए डीएम पुलकित खरे से भी विस्तृत चर्चा हुई है उन्होंने तत्काल सभी आपातकालीन सेवाओ को हाई अलर्ट पर किया है और हर संभव मदद के लिए 24 घण्टे टीमों के गठन की जानकारी भी दी।

रिपोर्ट- ओम त्रिवेदी

Next Story