
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हरदोई
- /
- हरदोई: अधिकारियों के...
हरदोई
हरदोई: अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Shiv Kumar Mishra
3 March 2020 3:15 PM IST

x
हरदोई कोतवाली बेनीगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आरक्षी सिद्धार्थी ने अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला आरक्षी की मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। महिला आरक्षी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर सीओ मौके पर पहुंच गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला आरक्षी पुलिस अधिकारियों के शोषण का शिकार थी और वह कई बार पुलिस कार्यालय में फरियाद भी लगा चुकी थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी जब अधिकारियों ने उज़की शिकायत पर गंभीरता नही दिखाई तो पुलिस अफसरों की संवेदनहीनता के चलते आखिरकार महिला आरक्षी खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला ही समाप्त करने पर विवश हो गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला आरक्षी के परिवारीजनों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Next Story