हरदोई

जमीनी विवाद में युवक के तमंचे से मारी गोली, दूसरे की पैमाईश के दौरान आगबबूला होकर किया हमला, ASP बोले- पुरानी रंजिश में गोली मारने वाले के तलाश में जुटी पुलिस

Shiv Kumar Mishra
8 April 2023 1:50 PM GMT
जमीनी विवाद में युवक के तमंचे से मारी गोली, दूसरे की पैमाईश के दौरान आगबबूला होकर किया हमला, ASP बोले- पुरानी रंजिश में गोली मारने वाले के तलाश में जुटी पुलिस
x

हरदोई। हरपालपुर इलाके में जमीनी विवाद में गोली मारने का एक मामला सामने आया है। जिसमें पैमाईश के दौरान रंजिशन गोली मारने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

बताया गया कि हरपालपुर थाना क्षेत्र के खम्हौरा निवासी सुनील और रामरहीस के बीच लंबे अरसे से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसमें कई बार पुलिस ने दोनों को 107/16 में पाबंद किया। वाबजूद इसके दोनों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिजन अनिल ने बताया कि दूसरे गांव की मेड़ का विवाद था। जिसमें राजस्व टीम पैमाईश के लिए आई थी। इसी बीच जगपाल वहां पहुंचा और उसने गाली -गलौज करते हुए सुनील के गोली मार दी। कंधे पर गोली लगने से सुनील मौके पर ही गिर पड़े।

सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने आनन -फानन में सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सुनील का गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी है।

एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि हरपालपुर के खम्हौरा में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने सुनील और रामरहीस को 107/16 में कई बार पाबंद किया। रामरहीस ने विवाद के बाद सुनील के गोली मार दी। जिसके कंधे पर गोली लगी है और हालत स्थिर है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस रामरहीस की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट अंकित त्रिवेदी हरदोई

Next Story