हरदोई

अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था युवा प्रकोष्ठ द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर विशाल खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन

Sujeet Kumar Gupta
14 Jan 2020 1:13 PM GMT
अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था युवा प्रकोष्ठ द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर विशाल खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन
x

हरदोई। हरदोई अन्तराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था युवा प्रकोष्ठ व सुरक्षा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मकर सक्रांति के अवसर पर विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन शिव नारायण धाम सर्कुलर रोड़ पर किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम नारायण त्रिवेदी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाहाबाद भाजपा विधायक रजनी तिवारी व भाजपा नेता पारुल दीक्षित ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आदित्य मिश्रा ने विधायिका रजनी तिवारी को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया व ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की माँग मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आग्रह किया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वरुण दीक्षित,प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, प्रदेश संगठन प्रभारी अजय बाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम नारायण त्रिवेदी,मंडल अध्यक्ष आलोक मिश्रा,जिला प्रभारी सौरभ मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुनील शुक्ला,जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रेश दीक्षित,तहसील अध्यक्ष शाहाबाद अमित त्रिवेदी,सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुधीर त्रिपाठी, जिला प्रभारी सरोज मिश्रा,जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने खिचड़ी भोज का वितरण किया।




Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story