हाथरस

मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी विनीत जायसवाल ने खुद दिलाया बालिकाओ को आत्मरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण

Shiv Kumar Mishra
19 Oct 2020 12:56 PM GMT
मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी विनीत जायसवाल ने खुद दिलाया बालिकाओ को आत्मरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण
x
मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित जिम्नेजियम हाल में महिलाओ/बालिकाओ को आत्मरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया तथा महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायो के प्रति किया जागरुक

महिलाओ और बच्चियो को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरुक कराने के लिये मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये आज पुलिस लाइन स्थित जिम्नेजियम हाल में मिशन शक्ति के अन्तर्गत एसपी हाथरस विनीत जायसवाल के नेतृत्व में तथा रुचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नगर/नोडल अधिकारी हाथरस की उपस्थित में ट्रेनर शालिनी चौहान के द्वारा महिलाओ/बालिकाओ को आत्मरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया.


अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ/बालिकाओ के साथ घटित अपराधो से अवगत कराते हुये उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक प्रावधान तथा विषम परिस्थितियो में सहायता प्राप्त किये जाने के लिये यू0पी0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112 नम्बर/वूमेन पावर लाइन 1090/यूपी कॉप एप/181 महिला हेल्प लाइन/1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन/1098 चाइल्ड हेल्प लाइन/102 स्वास्थ्य सेवा/108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे में जानकारी दी गई.


महिलाओ/जनता के लोगो को सभी सुरक्षा सम्बन्धी सेवाऐ/एप्लीकेशन आदि के बारे में जागरुक किया गया तथा सभी महिलाओ को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा आस पडोस में या स्वंय के साथ होने वाले अपराध या संभावना को लेकर संकोच न करने निडर होकर अपनी बात रखने के लिये जागरुक किया गया. सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका सुरक्षित प्रयोग करने के लिये बताया गया.

Next Story