उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS ट्रांसफर, कई जिलों के DM बदले, देखिए- लिस्ट

Special Coverage News
25 Jun 2024 2:22 PM GMT
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS ट्रांसफर, कई जिलों के DM बदले, देखिए- लिस्ट
x
मेधा रूपम कासगंज की नई डीएम बनीं..

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. कई IAS ट्रांसफर अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. एक दर्जन जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं. तबादले के इस क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया। मनीष बंसल को सहारनपुर का डीएम बनाया गया है। चित्रकूट के जिलाधिकारी रहे अभिषेक आनंद को अब सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई है। मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह अनुज कुमार सिंह नए डीएम बने हैं। रवीश गुप्ता को बस्ती का डीएम बनाया गया है।

नागेंद्र सिंह को बांदा का डीएम, राजेंद्र पैसिया को संभल का डीएम, अजय द्विवेदी को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है। मुरादाबाद से हटाए गए मानवेंद्र सिंह को विशेष सचिव आयुष बनाया गया है। मधुसूदन हुकली को कौशांबी का डीएम बनाया गया है। राजेंद्र पौसिया संभल के डीएम बनाए गए हैं। आशीष पटेल हाथरस के डीएम बनाए गए हैं। बस्ती के डीएम पद से हटाए गए आंध्रा बामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन बनाया गया है।

देखिए- लिस्ट

मेधा रूपम कासगंज की नई डीएम बनीं

अनुज कुमार सिंह डीएम मुरादाबाद बने

अभिषेक आनंद डीएम सीतापुर बने

औरैया की डीएम नेहा प्रकाश हटाई गईं

मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह हटाए गए.

मनीष बंसल सहारनपुर के नए डीएम बने

मानवेंद्र सिंह को विशेष सचिव आयुष बनाए गए.

Next Story