उत्तर प्रदेश

यूपी में दूल्हे को दहेज में मिला बुलडोजर, लड़की के पिता बोले बुलडोजर करेगा या काम

Satyapal Singh Kaushik
17 Dec 2022 9:15 AM GMT
यूपी में दूल्हे को दहेज में मिला बुलडोजर, लड़की के पिता बोले बुलडोजर करेगा या काम
x
किसी शादी में दूल्हे को बुलडोजर देने का यह पहला मामला सामने आया है। इसके बाद से यह शादी इलाके में ही नहीं बल्कि मीडिया तक की सुर्खियों में छा गई है।

हमीरपुर जिले में एक अनोखी शादी हुई है जिसमें दूल्हा बने योगी को दहेज में बुलडोजर मिला है। दूल्हे को दहेज में मिले बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं जिले में किसी को दहेज में बुलडोजर देने का यह पहला मामला सामने आया है।

यूपी विधानसभा चुनाव में बुलडोजर की खूब हुई थी चर्चा

यूपी विधान सभा चुनाव में यूपी के बुलडोजर की खूब चर्चा पूरे देश में हुई थी। दिनोंदिन बुलडोजर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस बीच जिले में एक शादी में दहेज में बुलडोजर मिलने की चर्चा सोशल मीडिया में सुर्खियों पर है। यह विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी है।

दूल्हे को दहेज में मिला बुलडोजर

बेटी की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में जॉब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है। शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से संपन्न हुआ। इसमें रिटायर्ड फौजी ने बेटी को दहेज में कोई लग्जरी कार नहीं बल्कि बुलडोजर दिया है।परशुराम प्रजापति का कहना है कि बेटी अभी UPSC की तैयारी कर रही है। अगर नौकरी नहीं लगी तो, इससे रोजगार मिल सकेगा।

दहेज की मांग नहीं की फिर भी दिया बुलडोजर

नेवी में जाब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी का कहना है कि वह नौकरी कर रहे हैं। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। घरवालों ने मर्जी से शादी की है। उन्होंने दहेज लेने से मना कर दिया था। साथ ही किसी भी तरह की मांग नहीं की थी लेकिन ससुर साहब ने उन्हें बुलडोजर का सरप्राइज दिया है।

बुलडोजर के घर पहुंचते ही मिला काम

शादी में बुलडोजर मिलने की खबर प्रकाशित हुई, तो आम लोगों में इसकी चर्चा होने लगी। योगी के घर लोग बुलडोजर देखने को पहुंच रहे हैं। योगेंद्र ने बताया कि बुलडोजर को रोजगार भी मिल गया है। उसे पहले दिन बिवांर में पाइप लाइन की खोदाई के लिए लगाया गया है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story