जालौन

जालौन में आठ वर्षीय बच्ची का अर्धनग्न शव खेत में मिला, एक दिन पहले घर से गायब हो गई थी मासूम

Special Coverage News
9 Jun 2019 8:47 AM GMT
जालौन में आठ वर्षीय बच्ची का अर्धनग्न शव खेत में मिला, एक दिन पहले घर से गायब हो गई थी मासूम
x

यूपी के जालौन जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां कुठौंद थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची का अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

यह घटना जनपद जालौन के कुठौद थानान्तर्गत एक गांव की है। यहां खेल में बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के गले में उसी के सलवार से फंदा लगा हुआ था। जिस कारण मामला संदिग्ध लगा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक बच्ची शनिवार शाम से लापता थी। जिसकी खोजबीन की जा रही थी।

मालूम हो कि अभी हाल ही में हमीरपुर जिले के कुरारा थानान्तर्गत एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची का शमशान घाट में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। अब बुन्देलखंड में झांसी मंडल के जनपद जालौन में 8 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कम्प मचा हुआ है। वैसे अभी अलीगढ़ भी मासूम की हत्या से दहला हुआ है।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story