Archived

लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह के घर पर हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटीं!

Arun Mishra
21 Jun 2018 12:26 PM GMT
लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह के घर पर हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटीं!
x
शिवपाल सिंह का पुस्तैनी घर जालौन कोतवाली के शेखपुर खुर्द ग्राम में है।

नई दिल्ली : चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को सुनाने वाले सीबीआई के तत्कालीन विशेष जज शिवपाल सिंह के घर में बुधवार की रात चोरी हो गई। वे वर्तमान में झारखंड के गोड्डा में जज हैं। शिवपाल सिंह के उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित पुस्तैनी घर में लाखों की चोरी हुई है। बुधवार देर रात चोरों ने 1.5 से दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर तफ्तीश में जुटी है।

शिवपाल सिंह का पुस्तैनी घर जालौन कोतवाली के शेखपुर खुर्द ग्राम में है। गांव में उनके भाई रहते हैं। बुधवार की रात जज के भाई सुरेंद्र पाल अपने घर के अन्य लोगों के साथ छत पर सो रहे थे। जब गुरुवार सुबह सुबह वो नीचे आए तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



Next Story