जौनपुर

शाहगंज में ललई की किसान यात्रा को अनुमति नहीं, सपाइयों के घरों पर पुलिस का कड़ा पहरा

Shiv Kumar Mishra
13 Dec 2020 3:58 AM GMT
शाहगंज में ललई की किसान यात्रा को अनुमति नहीं, सपाइयों के घरों पर पुलिस का कड़ा पहरा
x

शाहगंज,जौनपुर। शाहगंज के उपजिलाधिकारी ने सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में प्रस्तावित सपा की किसान यात्रा को अनुमति नहीं दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शाहगंज में किसान आंदोलन की तैयारी कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने पहरा बिठा दिया है।

सपा शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष के घर समेत नेताओं को पुलिस ने घरों में नजरबंद कर दिया है। घरों के अंदर मौजूद सपा नेताओं पर बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सुबह सूरज निकलने से पहले ही पुलिस ने उनके घरों के बाहर तैनात कर दी गई है।

Next Story