जौनपुर

जौनपुर जिले में चार साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या

Shiv Kumar Mishra
9 Feb 2020 4:28 AM GMT
जौनपुर जिले में चार साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या
x

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतावाली क्षेत्र के सेऊर मोतीपुर गांव में चार साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। बच्ची शुक्रवार की शाम लापता हुई थी। लाश शनिवार की सुबह घर से सौ मीटर दूर मिली। लाश देखते ही कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में ले लिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसने और क्यों मारा। दुराचार की सम्भावना फौरी तौर पर नहीं दिख रही थी।

जानकारी के अनुसार सेऊर मोतीपुर गांव निवासी योगेश मौर्य की चार साल की पुत्री आर्या शुक्रवार की शाम चार बजे घर से लापता हो गयी थी। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। रात दस बजे पिता गांव के प्रधान के साथ कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गयी।

पुलिस खोजबीन में जुट गयी। परिवार के लोग भी रिश्तेदारों की मदद से खोजते रहे। शनिवार की सुबह रामकुमार पटेल के अरहर के खेत में मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या की हुई लाश मिली। पल भर में पूरा गांव एकत्र हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दुबे व सीओ अवधेश कुमार शुक्ल पहुंच गए थे। मामले की जांच में जुटे रहे। डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story