जौनपुर

यूपी के जौनपुर में भीषण हादसा, दाह संस्कार से वापिस घर जा रहे 6 लोंगों की मौत 5 घायल

Shiv Kumar Mishra
9 Feb 2021 3:17 AM GMT
यूपी के जौनपुर में भीषण हादसा, दाह संस्कार से वापिस घर जा रहे 6 लोंगों की मौत 5 घायल
x
सभी लोग दाह संस्कार करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में में 6 लोगों की मौके पर ही मौत गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग दाह संस्कार करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार के अंतर्गत एक ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ का जमावड़ा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बता दें पिकअप सवार लोग वाराणसी से दाह संस्कार करके लौट रहे थे। तभी रास्ते में ये भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हो गया। लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे।

घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थितियों का जायजा लेने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि, पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story