- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जौनपुर
- /
- समाजवादी-आंबेडकरवादी...
समाजवादी-आंबेडकरवादी सोच के महापुरुषों के नाम पर रहेगा मेडिकल कालेज : ललई यादव
जौनपुर। शुक्रवार को शाहगंज विधानसभा में 'सामाजिक न्याय' एंव 'लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ' साईकिल यात्रा सराय मोहद्दिन,ऊसरगाँव,डेहरी,कटका,अडहनपुर,भगासा,सीतमपट्टी,कटघर रामनगर,अरसिया मोड,गुडबडी चौराहा,अर्गुपुरकला,लतीफपुर,कोपा,मदरहा,गोडिला,ताखा,चिरैयामोड़,शाहगंज जेसीज चौराहा होते सबरहद में एक सभा हुई.इसमे बाद फिर आगे कारंवा बढ़ते हुए तिघरा में रात्रि विश्राम किया।
सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में चल रही सामाजिक न्याय यात्रा की साइकिल रैली नौवें दिन शाहगंज पहुंची। सबरहद गांव में हुई सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर प्रलोभन देकर जनता को ठगने का काम कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने जिस तरह से झूठे वादे और प्रलोभन देकर सत्ता पर कब्जा किया है, उसे जनता जान चुकी है। अब राम राज्य के नाम पर ठगने का काम कर रही है।
पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा भाजपा हार्टअटैक से मरने वालों को शहीद का दर्जा देने वाली पार्टी है। भाजपा किस राम राज्य की बात कर रही है, यह जनता के समझ से परे है। देश खतरे में है, देश का संविधान खतरे में है, आजादी के दीवानों की नस्लें खतरे में हैं। जौनपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज का नाम बदलने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। उन्हाेंने कहा कि सपा की सरकार आने पर मेडिकल कालेज का नाम बदलकर समाजवादी-आंबेडकरवादी सोच के महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा। सरकार ने महंगाई कम करने के नाम पर महंगाई बढ़ाई है, यूरिया का दाम बढ़ाकर वजन कम किया। पेट्रोलियम की कीमतें आसमान छू रही हैं। विधायक ने कहा कि जिस तरह से गोरखपुर, फूलपुर, कैराना, नूरपुर में भाजपा का घमंड तोड़ा गया है, उसी तरह से पूरे प्रदेश से बाहर करने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सैयद उरूज व संयोजन प्रधान राशिद अनवर ने किया। इस अवसर पर अखंड प्रताप यादव,राहुल त्रिपाठी, मनोज यादव गल्लू, मिर्जा अजफर बेग, गुड्डू खान, मो. शाहिद नईम, तबरेज आलम, हिसामुद्दीन, श्रवण जायसवाल, डा. श्रीकांत यादव,राहुल त्रिपाठी,कुंदन यादव, राकेश यादव, वीरू,ऋषि यादव, राजबहादुर यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।