जौनपुर

गांवों में चौपाल लगाकर ललई ने गिनाईं सपा की उपलब्धियां, भाजपा की विकास विरोधी नीतिया को किया उजागर

Special Coverage News
9 Jan 2019 3:53 AM GMT
गांवों में चौपाल लगाकर ललई ने गिनाईं सपा की उपलब्धियां, भाजपा की विकास विरोधी नीतिया को किया उजागर
x

शाहगंज/ जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में गठित 10 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में चौपाल लगाई। भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया। सपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई कछरा, मलहज, व लतीफपुर की चौपाल बैठकों में शामिल हुए।


बैठक कों संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया था लेकिन साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी जनता अच्छे दिन का इंतजार कर रही है। किसानों के फसलों का मूल्य डेढ़ गुना करने के वादे पर सरकार खरी नहीं उतरी और अबतक साठ हजार से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। गंगा सफाई के नाम पर 3867 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं फिर भी गंगा प्रदूषित है। उज्जवला योजना के गरीब लाभार्थी गैस का दाम दोगुना होने के कारण गैस नहीं भरवा पा रहे हैं। किसानों के कर्जमाफी का वादा अभीतक पूरा नहीं हो सका। जबकि उद्योगपतियों के कई लाख करोड़ का टैक्स माफ कर दिया गया। श्री यादव ने कहा कि 20 जनवरी तक सपा कार्यकर्ता भाजपा के विकास विरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे।


खेतापुर, बालिमतपुर में विजय बहादुर वर्मा, राम निरख शर्मा, सतनरायण शर्मा, राजनाथ शर्मा, राजनाथ मौर्य, राजेश वर्मा, चिलबिली, गंगौली में रमेश बिंद, हरी राम शर्मा, राम आशीष शर्मा, राम मूर्ति शर्मा, राम नाथ बिंद शाहमऊ भेला में अशोक मौर्य, मनोज प्रजापति, राम जीत प्रजापति, राम सम्भर वर्मा कोंहड़ा, कादीपुर, गौसपुर में साहब लाल गुप्ता, राम सरन बिंद, अनिल विश्वकर्मा, पंचम बिंद दनापुर, लतीफपुर में सतीश मौर्या, इंद्रेश बिंद, उदय भान चौहान, दिनेश कुमार गौड़, सुबास चंद मौर्य, विजय कुमार चौहान कछरा, मलहज, ताखा पूरब, ताखा पश्चिम में नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्रवण मौर्य, सोहन प्रजापति, संगम विश्वकर्मा, राजदेव राजभर, राधे राजभर डडसौली, पाराकमाल में राकेश कुमार राजभर, दिलीप कुमार बिंद, राजकुमार बिंद, केदारनाथ राजभर, मुकेश कुमार वर्मा, राम सकल बिंद अहरपुर , सुमसुद्दिनपुर में डॉ मोती लाल मौर्य, जगविनय मौर्य, राज नारायण बिंद, जितेंद्र मौर्य, रुदल चौहान शेरापट्टी ख्वाजापुर, गोबरहा, में रमेश शर्मा, गुलाब शर्मा, राम अवध पाल, पन्ना लाल पाल दरना, लावायन में सुबास विश्वकर्मा, नन्द लाल निषाद, रमेश प्रजापति, संजय मौर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम पदयात्रा चौपाल बैठकों का आयोजन किया गया।

Next Story