जौनपुर

नारी उत्थान में सावित्री बाई फुले को योगदान अविस्मरणीय : ललई

Special Coverage News
18 Jan 2019 10:40 AM GMT
नारी उत्थान में सावित्री बाई फुले को योगदान अविस्मरणीय : ललई
x

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि नारी उत्थान में किए गए सावित्री बाई फुले के योगदान को समाज कभी नहीं भूला सकता है। उन्होंने महिलाओं की मुक्ति के लिए अनेक कार्य किए और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा और हमें भी प्रण लेना चाहिए कि उनके दिखाए रास्ते में आगे बढ़ें।

विधायक शैलेंद्र यादव ललई यहां जौनपुर नगर के चाचकपुर मोहल्ला में सावित्री बाई फूले महिला सहायता समूह द्वारा की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने उस समय में नारी के विरूद्ध होने वाली सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया, जब पुरूष प्रधान समाज पूरी तरह हावी था। उन्होंने विधवा विवाह, छूआछूत का विरोध और दलित महिलाओं की मुक्ति के लिए काम किया। उनकी बताएं सिखाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके जीवन से प्ररेणा लेकर आगे बढ़ाना होगा, तभी एक सभ्य समाज की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले किसी जाति या समाज विशेष की नहीं है, बल्कि हर वर्ग के लिए उनके आदर्श और शिक्षाएं मान्य हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोगों को आज संकल्प लेना चाहिए कि उनके बताए रास्ते पर चलेंगे। समाज को उन्नति के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज की केंद्र व प्रदेश सरकार पिछड़ों व दलितों को सांप छछूंदर कह रही है। आने वाले समय में हम लोगों को एकजुट होकर इस झूठी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। तभी जाकर पिछड़े दलित समाज का विकास संभव हो पाएगा। इसके बाद श्री यादव ने गरीबों कंबल वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, डॉ लक्ष्मीकांत यादव, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, पूनम मौर्या, रामबाबू मौर्य, हृदय मौर्या, बहादुर यादव, नेपाली यादव, अलमाश, कृष्ण कुमार यादव, समर बहादुर यादव, राकेश यादव, कन्हैया यादव, योगेश मौर्या, गंगाराम मौर्या, महेश साहू, कैलाश नाथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Next Story