जौनपुर

सपा नेता धर्मेंद्र, रजनीश ने बदजुबानी भाजपा विधायक का फूँका पुतला

Special Coverage News
21 Jan 2019 9:30 AM GMT
सपा नेता धर्मेंद्र, रजनीश ने बदजुबानी भाजपा विधायक का फूँका पुतला
x

जौनपुर। भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। आक्रोशित सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड के पास आंबेडकर तिराहे पर भाजपा विधायक का पुतला फूंका और विरोध में नारेबाजी की।


सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का अपमान किसी भी सूरत में हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्योकि हमारें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कह दिया था कि मेरा मायावती का अपमान तो मेरा अपमान इस लिए यह हम सबका का अपमान है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। विधायक के ऊपर तत्काल मुकदमा दर्ज हो और कानून कार्रवाई की जाए।


वही सपा नेता रजनीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा के नेता व विधायक सपा-बसपा गठबंधन से बौखला गए हैं और अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। ऐसे नेताओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस दौरान राजू तिवारी, दलसिंगार यादव, रवि यादव, मनीष यादव, विजय यादव, विनोद शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story