उत्तर प्रदेश

शादी के बाद पत्नी को दिया झासा,गर्लफ्रेंड संग मनाई सुहागरात, जानें पूरा मामला

Sujeet Kumar Gupta
15 Dec 2019 10:35 AM GMT
शादी के बाद पत्नी को दिया झासा,गर्लफ्रेंड संग मनाई सुहागरात, जानें पूरा मामला
x

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बरेली में शादी के बाद विदा कराकर लखनऊ ले गए दूल्हे ने सुहागरात दुल्हन के साथ न मनाकर दिल्ली में अपनी प्रेमिका के साथ मनाई। दरअसल, दोस्त को हार्टअटैक पड़ने का बहाना बनाकर वह शादी की पहली रात ही चला गया। कुछ दिन बाद जिद करने पर पति के साथ वहां पहुंची नई दुल्हन को जानकारी हुई कि उसके पति की प्रेमिका और उससे आरोपी को एक बच्चा भी है। पीड़िता ने इस मामले में ससुरालियों के ऊपर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

वहीं इज्जतनगर पुलिस ने पति सहित ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इज्जतनगर के रेजीडेंस कॉलोनी निवासी शालिनी ने बताया कि उनका विवाह 24 नवंबर 2013 में लखनऊ के इंद्रानगर निवासी आशीष के साथ हुआ था। शादी की पहली रात में ही पति आशीष दोस्त को हार्ट अटैक पड़ने की बात कहकर दिल्ली चला गया। इसके बाद से ही ससुर दिलीप कुमार शर्मा, सास मालती देवी, देवर रवि कांत, ननद प्रज्ञा भी अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे थे। कई बातें छिपा रहे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति का चालचलन ठीक नहीं है जिस कारण वह उसको अपने साथ नहीं रखता है। काम का बहाना बनाकर दिल्ली रहता है।

आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर पीड़िता से पति ने अपना व्यवसाय खोलने के लिए मायके से 20 लाख रुपये लाने के लिए कहा। इस बीच शालिनी जिद करके पति अशीष के साथ दिल्ली चली गयी जहां वह एक महिला के साथ रह रहा था। इस बारे में उक्त महिला ने पूछने पर बताया कि आशीष से उसको एक बच्चा भी है। इस मामले की शिकायत ससुरालियों से करने पर सभी ने उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया। इसके साथ ही शालिनी ने बताया कि पति कई और लड़कियों को घर लाकर उनके साथ रहता था।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story