कानपुर

विकास दुबे और चौबेपुर थाने के सिपाही के बीच बातचीत का ऑडियो आया सामने, बोला- इतना बड़ा कांड करूंगा कि...

Arun Mishra
21 July 2020 1:24 PM GMT
विकास दुबे और चौबेपुर थाने के सिपाही के बीच बातचीत का ऑडियो आया सामने, बोला- इतना बड़ा कांड करूंगा कि...
x
विकास ने कहा था कि ऐसा कांड करूंगा कि सब याद रखेंगे?

लखनऊ : यूपी के जनपद कानपुर में बिकरु कांड में घटना के पहले विकास दुबे और चौबेपुर थाने के सिपाही राजीव चौधरी के बीच बातचीत का ऑडियो आया सामने । विकास दुबे को थाने से मुखबिरी में पता चला था कि उसके खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। मुकदमा लिखे जाने से बौखलाए विकास दुबे ने पुलिस को धमकी दी थी।

विकास ने कहा था कि ऐसा कांड करूंगा कि सब याद रखेंगे। चाहे पूरा जीवन फरारी काटनी पड़े। पुलिस ने अगर विकास के फ़ोन से गंभीरता से लिया होता तो ये वारदात टाली जा सकती थी। ना ही 8 पुलिस वाले शहीद होते और ना कोई घायल होता।

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पहले ही पता चल गया था कि उसके खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। मुकदमा लिखे जाने से बौखलाए विकास दुबे ने पुलिस को धमकी दी थी। विकास ने कहा था कि ऐसा कांड करूंगा कि सब याद रखेंगे। चाहे पूरा जीवन फरारी काटनी पड़े। पुलिस ने अगर विकास दुबे के फोन को गंभीरता से लिया होता तो ये वारदात टाली जा सकती थी। इससे न तो 8 पुलिसकर्मी शहीद होते और न ही कोई घायल होता।



हालांकि चौबेपुर थाने एसओ विनय तिवारी को विकास तिवारी से दोस्ती के इन्हीं सब आरोपों के कारण पहने सस्पेंड किया गया फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विनय पर ही आरोप है कि उसने ही मुखबिरी की थी कि पुलिस विकास को पकड़ने आने वाली है। इसके बाद विकास ने अपने साथियों को जुटा लिया। रात तक जब पुलिस पहुंची तो घेर पर उस पर हमला किया गया। जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस घटना के बाद विकास मोस्ट वांटेंड अपराधी बन गया। यूपी पुलिस ने उस पर 5 लाख का ईनाम रखा था। यूपी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में पकड़ा गया। इसके बाद उसे कानपुर लाते समय कार पलट गई और पुलिस के मुताबिक विकास ने पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

Next Story