कानपुर

ED ने विकास दुबे के पत्नी ऋचा दुबे से की पूंछतांछ, जिसमें ये मांगे सबूत

Shiv Kumar Mishra
22 Oct 2020 10:57 AM GMT
ED ने विकास दुबे के पत्नी ऋचा दुबे से की पूंछतांछ, जिसमें ये मांगे सबूत
x

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कानपुर में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को बुधवार को अपने लखनऊ कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। दरसअल ईडी विकास दुबे के आर्थिक साम्राज्य की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। इसी के साथ ईडी ने ऋचा दुबे से सारे बैंक डॉक्युमेंट्स भी मांगे हैं।

बुधवार को ऋचा दुबे अपने दोनों बेटों के साथ सुबह 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंची। ईडी के अधिकारियों ने विकास दुबे के बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन,चल-अचल को लेकर करीब सात घंटे ऋचा से पूछताछ की। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह जांच के लिए ईडी की टीम कानपुर पहुंची थी। ईडी टीम ने रजिस्ट्री दफ्तर में विकास दुबे व जय बाजपेयी से जुड़ी संपत्तियों का ब्यौरा खंगाला।

आपको बता दें कि चार दिनों में ईडी को महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। जानकारी के मुताबिक सामने आया है,कि विकास दुबे ने अपनी तमाम संपत्तियां एक गुर्गे के नाम की हुई थी। वहीं एक और नाम सामने आया है, जो जय बाजपेयी का करीबी है। जानकारी के मुताबिक इन दो नामों से जुड़ी संपत्तियों की जांच हो रही है।

अभी तक यह पता चला है,कि गुमटी नंबर पांच निवासी एक युवक के नाम पर ही विकास ने सबसे अधिक संपत्तियां खरीदी थीं। आपको बता दें कि ईडी टीम की जांच के मुताबिक 13 बैंक खातों से ही ज्यादा रुपये का लेनदेन हुआ है।

Next Story