- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कानपुर
- /
- Coronavirus: कानपुर...
Coronavirus: कानपुर में एक गली में मिले 60 कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप
कानपुर : देश में संभवतः अपनी तरह के पहले मामले में कानपुर जिले की विद्युत कॉलोनी की एक गली में कोविड-19 संक्रमण के 60 मरीज सामने आए हैं। कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक शुक्ला ने रविवार को बताया कि बर्रा थाना क्षेत्र में शिव नगर की विद्युत कॉलोनी की एक गली में गत गुरुवार से अब तक 60 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिनमें संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं था।
उन्होंने बताया कि स्थानीय पार्षद के बीमार पड़ने के बाद यह सिलसिला शुरू हुआ था। पार्षद हाल ही में गोरखपुर से कानपुर लौटे थे। तबीयत खराब होने पर उन्होंने जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी से मदद मांगी थी। गत गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में वह और उनका प्रतिनिधि कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। शुक्ला ने बताया कि पार्षद और उनके प्रतिनिधि के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनके संपर्क में आए लोगों को तलाशने के साथ उनकी कोविड-19 संबंधी जांच भी करायी।
देखते ही देखते मात्र चार दिनों के अंदर एक ही गली में 60 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें करीब 20 महिलाएं भी हैं। घनी आबादी में बनी वह गली मात्र 15 फीट चौड़ी और लगभग 200 मीटर लंबी है। शुक्ला ने बताया उस गली में रहने वाले ज्यादातर लोग दलित हैं और उनमें से अधिकतर दूध, सब्जी और फल बेचने का काम करते हैं। संक्रमित पाए गए सभी लोगों को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
उनमें से ज्यादातर लोगों में कोविड-19 का कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करके आवश्यक प्रोटोकॉल लागू किया गया है। बर्रा थाना अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि विद्युत कॉलोनी की उस गली में रहने वाले लोग बिना मास्क लगाए अक्सर हुजूम में बैठे नजर आते हैं और उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग जैसी कोई चीज नहीं रहती।