
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कानपुर
- /
- कानपुर शाहर में होटल...
कानपुर
कानपुर शाहर में होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा और तभी पहुंची पुलिस!
Shiv Kumar Mishra
5 Oct 2023 4:45 PM IST

x
4 लड़कियों के साथ मिले इतने ही युवक, होटल स्वामी और संचालक पर FIR
कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के होटल रॉयल गैलेक्सी में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से चार युवतियों के साथ चार युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि इस होटल के मालिक अश्वनी गुप्ता उर्फ आशू हैं।
उन्होंने यह होटल समरजीत को किराए पर दिया था।समरजीत होटल में सेक्स रैकेट चला रहा था। होटल के कमरे से 4 युवतियां और 4 युवक पकडे गए।पकड़ी गई लड़कियां शहर की ही रहने वाली हैं। पकड़े गए दलाल और संचालिका के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने बताया लड़कियां अलग-अलग टाइम पर होटल आती थीं। लड़कियों को परिवार के हवाले कर दिया गया। ग्राहकों पर शान्ति भंग की कार्यवाही हो रही हैं।
Next Story