उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर : हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, महाकाल मंदिर से पकड़ा गया

Arun Mishra
9 July 2020 4:20 AM GMT
बड़ी खबर : हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, महाकाल मंदिर से पकड़ा गया
x
उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार किया गया है

अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, कानपुर गोलीकांड का आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। मंदिर में दर्शन करने के उद्देश्य से गया था. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया. फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी. इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है. पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे थाने में लेकर आई है.

बता दें, बीते कई दिनों से दुबे फरार चल रहा था। जिसकी तलाश कई राज्यों में उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही थी। बता दें, विकास पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है। विकास दुबे पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था.

बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर के चौबेपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी। जहां विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसवालों पर हमला कर दिया था। जिसमें प्रदेश के डिप्टी SP देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज है।

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है. बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह ने विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंडओवर करने का भरोसा दिया है. अब यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश लाएगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें कहा कि विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई. जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं. हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है.

विकास दुबे के दो साथियों का आज यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था. इस एनकाउंटर के थोड़ी देर बाद ही विकास दुबे ने उज्जैन में सरेंडर कर दिया. इंदौर के डीआईजी के मुताबिक, सरेंडर के दौरान वह चिल्लाता रहा कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला, पुलिस ने मुझे पकड़ लिया है.

Next Story