कासगंज

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Arun Mishra
21 Sep 2018 4:48 PM GMT
कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
x
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कब्जे से 10 तमंचे,7 कारतूस जिंदा, 2 खोखा कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

कासगंज : उत्तरप्रदेश के जनपद कासगंज में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना सहावर पुलिस इंस्पेक्टर रविन्द्र बहादुर सिंह ने सूचना के आधार पर खालसा फार्म तिराहे के पास शमशान भूमि के पतेल के झुंडों के पास जा पहुंचे। जहां पुलिस को देख अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला बोल दिया जिसके जवाब में पुलिस टीम ने बन्दूक से हवाई फायर करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों की घेराबंदी की। पुलसि को जिसमें सफलता मिली और तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए और एक अभियुक्त फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कब्जे से 10 तमंचे,7 कारतूस जिंदा, 2 खोखा कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त मुलायम सिंह नगला रिजोरी थाना पटियाली व सतेंद्र नगला रिजोरी पटियाली व सोनेलाल नगला नाजिर थाना कम्पिल जिला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।


Next Story