कासगंज

कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता, सिढ़पुरा पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

Special Coverage News
14 Jan 2019 6:30 AM GMT
कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता, सिढ़पुरा पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़
x
यू के पिलटिस के बाग में अवैध रूप से शस्त्र फैक्ट्री चलाई जा रही थी सूचना पर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया?

कासगंज : यूपी के जनपद कासगंज में पुलिस को एक बढ़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देशन में थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला ख्याली के पास चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

सिढ़पुरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नगला ख्याली के पास रामसरन के यू के पिलटिस के बाग में अवैध रूप से शस्त्र फैक्ट्री चलाई जा रही है जिसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मयपुलिस बल के नगला ख्याली पर मिली सूचना वाले बाग पर दबिश दी। जहां मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमें मेवाराम पुत्र बाले राम निवासी नगला ख्याली थाना सिढ़पुरा धनवीर पुत्र लाला राम निवासी दहेली खुर्द थाना सिढ़पुरा को गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके से दो पौना 12 बोर एक तमंचा 12 बोर 1पौना 315 बोर दो तमंचे 32 बोर 6 तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस 32 बोर 3खोखा कारतूस 315 बोर 1खोखा कारतूस 12 बोर 1 मिस कारतूस 12 बोर व् 8 अधबने तमंचे व् भारी मात्रा में शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया। दोनों आरोपियों को मुकदमा पंजीकृत कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। फैक्ट्री का भंडाफोड़ थाना सिढ़पुरा पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपनिरीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह राकेश कुमार नितिन हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह आरक्षी अंकित कुमार शिवकुमार शामिल थे।


Next Story