Archived

कासगंज एसपी ने किया आठ वर्षीय बालिका की हत्या का खुलासा, आरोपी को भेजा जेल

कासगंज एसपी ने किया आठ वर्षीय बालिका की हत्या का खुलासा, आरोपी को भेजा जेल
x
थाना सिढ़पुरा के ग्राम गंगसारा में घर में सो रही आठ साल की लड़की को अगवा करने और उसके बाद उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या करने के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस केस में पुलिस ने पड़ोसी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।
कासगंज:थाना सिढ़पुरा के ग्राम गंगसारा में आठ साल की लड़की को उसके घर से अगवा करने और उसके बाद उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पड़ोस में रहने वाले एक दरिंदे ने ही लड़की की दुराचार के बाद गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था।
एसपी शिवहरि मीणा ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है।
गौरतलब है कि सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव गंगसारा में गत मंगलवार की रात्रि परिजनों के साथ सो रही नन्ने की आठ वर्षीय पुत्री तुलसी का अपहरण कर लिया गया था। अगुवा की गयी इस बच्ची के साथ पहले दुराचार किया और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गयी थी। मासूम लड़की का शव  नग्नावस्था में खेतों में बरामद हुआ था। इस घटना से यहां भारी दहशत मचा हुआ था।
डीआईजी औऱ एसपी ने इसके लिये पुलिक की पांच टीमों का गठन किया, जिसने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
Next Story