कौशाम्बी

आखिर महिला के हत्यारो को किसने दे रखा है संरक्षण

Special Coverage News
19 Sep 2019 6:17 AM GMT
आखिर महिला के हत्यारो को किसने दे रखा है संरक्षण
x

कौशाम्बी। करारी कस्बे में दिल दहला देने वाले हत्याकांड के नामजद अभियुक्तो को घटना के एक सप्ताह बाद भी करारी पुलिस नही पकड सकी है। जबकि महिला हत्याकांड के चर्चित हत्यारे खुलेआम कस्बे में घूमते देखे जाते है। इस चर्चित हत्याकांड में पूर्व चेयरमैन समेत 12 लोग नामजद अभियुक्त बनाये गये है। महिला के हत्यारो की गिरफ्तारी में पुलिस की सुस्ती वर्दी को कलंकित कर रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में दिन दहाडे आबादी के बीच भीड भरे इलाके में दबंगो ने विधवा महिला नसरीन जहॉ को पेट्रोल डालकर जिन्दा जला दिया था कुछ घण्टे इलाज के बाद तडप तडप कर नसरीन जहॉ की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना 12 सितम्बर की है और घटना के पीछे महिला की सम्पत्ति पर कब्जा करना दबंगो का मकसद था।

महिला हत्याकांड में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन उनके बेटो समेत 12 लोगो के विरूद्ध हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज है। घटना को एक सप्ताह बीत चुके है और महिला के हत्यारे खुलेआम कस्बे में बेखौफ घूम रहे है आखिर महिला के हत्यारो को किसने संरक्षण दे रखा है जिससे दिन दहाडे भरी भीड महिला की हत्या करने वाले हत्यारो को पकडने का साहस अभी तक कौशाम्बी पुलिस नही कर सकी है। गम्भीर घटनाओ के हत्यारोपियो की गिरफ्तारी न होने से पुलिसिया व्यवस्था पर बदनुमा दाग लगना शुरू हो गया है। आखिर बेखौफ घूम रहे हत्यारो को करारी पुलिस गिरफ्तार कर हवालात में क्यों नही भेज रही है यह बडा सवाल है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story