
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला के साथ छेड़खानी...

कौशाम्बी चरवा थाना क्षेत्र में शौच गई महिला के साथ मनचलों ने छेड़खानी की है घटना 18 फरवरी की है छेड़खानी की जानकारी महिला ने परिजनों को बताई. जिस पर परिजनों ने दबंगों को उलाहना दिया लेकिन उलाहना से बौखलाए दबंगों ने महिला और उसके पति की पिटाई कर दी है पीड़ित दंपत्ति ने मामले की सूचना चरवा पुलिस को दी है.
जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र की एक महिला चरवा गांव के पश्चिम बबुआ तालाब की तरफ गुरुवार की शाम शौच के लिए जा रही थी तभी गांव के दो युवकों ने रास्ते में महिला से छेड़खानी करना शुरू कर दिया. मनचलों की हरकत का महिला ने विरोध किया दोनो तरफ गेहू की फसल होने के कारण महिला मेड से बगल होने लगी तो नियतखोर ने महिला का हाथ पकड़ कर गेहूं की फसल की तरफ खीचने लगे.
महिला बचाव में चिल्लाने लगी महिला के हो-हल्ला मचाने के बाद मनचलों ने गेहूं की फसल में महिला के साथ मारपीट किया है। मनचलों से छूटकर महिला अपने घर पहुंची और अपने पति से आप बीती बताई महिला की बात सुनकर उसका पति मनचलों के परिजनों से उलाहना देने गया तो वहां पर महिला के पति को मनचलो ने फिर गाली गलौज कर मारपीट कर अपने घर से भाग दिया उलाहना देने गए पति से मनचलों के परिजनों ने कहा है कि भाग जाओ नही तो तुम्हारा हाथ पैर तोड़ डालूँगा .