कौशाम्बी

दबंग ने अपने साथियों के साथ दुकानदार पर फेंका खौलता तेल

Shiv Kumar Mishra
5 Nov 2022 12:33 PM GMT
दबंग ने अपने साथियों के साथ दुकानदार पर फेंका खौलता तेल
x
जख्मी हालत में पीड़ित पहुंचा कोखराज थाने

कौशांबी के थाना कोखराज के अन्तर्गत सिंधिया चौकी भरवारी में मेला के दौरान कोआपरेटिव बैंक के पास मेले में दुकान लगाये अशोक कुमार मोदनवाल पुत्र नोखेलाल को दुकान में नशे के हालत में शरद केसरवानी पुत्र श्री चंद ने पानी मांग कर पिया और अशोक कुमार मोदनवाल के दुकान के सामान में जानकारी के अनुसार कुल्ला कर दिया।

अशोक के मना करने पर दबंग शरद केसरवानी ने अपने साथियों के साथ अशोक केसरवानी व दुकान लगाये उनकी पुत्री आयुषी के ऊपर दुकान में भट्ठी पर रखा गरम खौलता तेल उडेल दिया जिससे दोनों गंभीर झुलस गये व पूरे परिवार को अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की।

अशोक ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दिया थाना प्रभारी ने दबंगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर शख्त कार्यवाही करने को कहा खबर लिखे जाने तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकीं|


Next Story