- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखीमपुर खीरी
- /
- यूपी में 13 साल की...
यूपी में 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हैवानियत, आंखें निकालीं, जीभ काट दी
लखीमपुर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ईशानगर थाने के पकरिया गांव में रेप के बाद हत्या की विभत्स घटना सामने आई है. दरअसल शुक्रवार को यहां गन्ने के खेत में 13 साल की एक किशोरी का शव मिला था. किशोरी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और उसके बाद हैवानियत की बात सामने आई है. मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपियों पर एनएसए के तहत की कार्रवाई की बात कही है.
लड़की के पिता का कहना है कि बदमाशों ने उनकी बेटी के साथ गैंगरेप के बाद उसकी आंखें निकाल लीं और उसकी जीभ भी काट डाली थी. लड़की का शव जिस खेत में मिला, वह आरोपियों में एक का है. लड़की के पिता कहते हैं कि वह शुक्रवार दोपहर से ही लापता थी. वह कहते हैं, 'हम लोगों ने उसे सब तरफ ढूंढा. गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली. उसकी आंखें निकली हुई थीं. उसकी जुबान कटी हुई थी और दुपट्टे से उसका गला घोंटा हुआ था.'
उधर धौरहरा के सीओ अभिषेक प्रताप ने से बताया कि "ईसानगर थानाक्षेत्र के पकरिया गांव में बच्ची से रेप और हत्या की घटना सामने आई है. पुलिस ने घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. उसकी गला घोंटकर हत्या हुई है."
मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि
शुक्रवार को एक गन्ने के खेत से किशोरी का शव मिलने के बाद से ही परिजनों ने रेप की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और फिर गला दबाकर हत्या की बात सामने आई.
मायावती का निशाना
मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, 'यूपी के लखीमपुर खीरी के पकरिया गांव में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक. ऐसी घटनाओं से सपा व वर्तमान भाजपा सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह मांग."