लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी कांड में पुलिस ने 6 आरोपी किए गिरफ्तार, एनकाउंटर में आरोपी जुनैद को लगी गोली, दुष्कर्म के बाद की गई दोनों बहनों की हत्या

Arun Mishra
15 Sep 2022 5:58 AM GMT
Lakhimpur Kheri Rape and Murder Case Live Update
x

 Lakhimpur Kheri Rape and Murder Case Live Update 

आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है।

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग सगी बहनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम चारों लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों को उनके घर से किडनैप किया और जब परिजनों ने लड़कियों की तलाश की तो करीब चालीस मिनट बाद उन्हें दोनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में जुनैद को गोली लगी है।

लखीमपुर खीरी में दो बहनों की हत्या मामले में गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर नया खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है। दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस का कहना है कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, वे अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई थीं। आरोपी पहले से मृतक लड़कियों को जानते थे। मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान आरोपी से करवाई थी। हालांकि, वह मौके पर मौजूद नहीं था। आरोपी सोहेल और जुनैद ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया।

लखीमपुर एसपी मुताबिक, लड़कियों के पड़ोस में एक आरोपी छोटू रहता है। उसने लड़कियों की पहचान आरोपी सोहेल और जुनैद से कराई थी। सोहेल और जुनैद एक अन्य आरोपी के साथ लड़कियों को बहलाफुसला कर बाइक से खेत पर ले गए। लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। वे अपनी मर्जी से बाइक पर गई थीं। लेकिन खेत पर सोहेल और जुनैद ने अलग अलग लड़कियों के साथ रेप किया। इसके बाद जब लड़कियों ने शादी की बात की। इन लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद सोहेल, जुनैद समेत तीन आरोपियों ने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दो अन्य आरोपियों को बुलाया गया और लड़कियों को दूसरी जगह ले जाकर इन्हें खेत से लटका दिया गया है। इन दोनों आरोपियों ने सबूत मिटाने में मदद की है। पुलिस ने बताया कि मामले में कुल 6 आरोपी हैं।

Next Story